गजल -
मंदिर की ओट मे कभी, मस्जिद की ओट में
सिकती है यहां रोटियां, डंके की चोट में
हालाते बयां कैसे करू अब भला यारो
बिकती यहां इंसानियत ,कागज की नोट में
बिकती यहां इंसानियत ,कागज की नोट में
लुटती हुई आवाम लुटेरों को देखिए
पहनें है कोई कोट, कोई लगोट में
पहनें है कोई कोट, कोई लगोट में
अपना किसे कहूं यहां, किसपे करू यकीन
होने लगा है शक भी,निवालों में रोट में।।
होने लगा है शक भी,निवालों में रोट में।।
कौवे भी आजकल, गाते है मधुर गीत
कोयल डरी हुई , डाली की ओट में
कोयल डरी हुई , डाली की ओट में
सच की जुबान प र ताले जड़े हुए
इंसानियत कराहती, अपनों के चोट में
इंसानियत कराहती, अपनों के चोट में
लगता है मेरे यार, कितने है पाक साफ
है वक्त कहां देख लें, अपनें ही खोट मे
है वक्त कहां देख लें, अपनें ही खोट मे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें