यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017



आज एक व्यंग रचना दोस्ती पर-

                   ( दोस्ती )

दोस्त अगर मिल जाए कोई, हलो हाय फिर टाटा कर
मीठी मीठी बातो से,बस  अपना  मतलब साटा कर।

हाव  भाव ऐसा रख साथी, कृष्ण  सुदामा  यारी हो
चिकनी चुपड़ी बाते करना,दिल मे भले  कटारी हो

रहे दोस्ती हरदम पक्की,अपना कभी न घाटा  कर
मीठी मीठी बातो सेबस,अपना मतलब साटा कर।

होटल मे जी भरकर छानो, इडली  डोसा  रसगुल्ला
जब तक बिल न चुकता हो,करते रहना बस कुल्ला

रहे  दोस्ती हरदम पक्की, नफरत  खाई  पाटा कर
मीठी मीठी बातो से,बस अपना मतलब साटा कर।
                  - सूर्यभान कुशवाहा
                    मो.9827751120

https://youtu.be/cINVZtK-OBM