यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 15 जून 2018

बघेली कविता ~ सूर्यभान कुशवाहा

               हमारे भइया जी
बहुतै है हुशियार,हमारे भइया जी
एकदम पैनी धार,हमारे भइया जी।
-----------------------------------------

दिन मे बैठे रोज,तरइया गिनते रहते
इतने बड़े तोखार,हमारे भइया जी
------------------------------------------
कल तक तरस रहे भइया जी मट्ठा को
अब रहे मलाई झार,हमारे भइया जी
---------------------------------------------
स्कूलों की चौखट तक न छुए कभी भी
इंग्लिश रहते झाड़ ,हमारे भइया जी
-------------------------------------------
टूटी रही मडइया साहब,कुत्ते लोटें
बनी हवेली चार,हमारे हमारे भइया जी
----------------------------------------------
सारे नरदा रोड गली बीमार पड़े है
पइसा रहे डकार,हमारे भइया जी
-------------------------------------------
कल तक बेटा गुटका सोटे,घूम रहे थे
हो गये ठेकेदार ,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
टुटही सइकल के गेटर को तार नही थी
चढ़े मारूति कार,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
जहां झोपड़ी के सीने बुल्डोजर चलता
हंसे ठहाका मार,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
लोकतंत्र का मजा लूटते घूम रहे
सुनते कहां गुहार ,हमारे भइया जी
------------------------------------------
वाह वाह कुरसी की माया,गजब हो गयी
करते जय जय कार, हमारे भइया जी
---------------------------------------------
अपनी चिंता जनता साहब ,खुद ही जानें
सोते टांग पसार , हमारे भइया जी।
--------------------------------------------------
       - सूर्यभान कुशवाहा
       मो. 9827751120

https://youtu.be/cINVZtK-OBM