यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 15 अगस्त 2012

साथियों ,मै हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाला एक रचनाकार हूँ ,साथ ही अखिल भारतीय पंचायत परिषद् की मासिक पत्रिका पंचायत सन्देश के लोक संस्कृति स्तम्भ का नियमित स्तभकार हूँ

बघेली काव्य संग्रह गाँव गोहर का विमोचन कार्यक्रम 

सूर्यभान कुशवाहा जी की एक कविता

कविता
* सच वह कितना सहती है*
*
*
काँटों भरी कटीली राहें
पगडण्डी पथरीली राहें
पावों पर छाले पड़ जाते
किन्तु सदा चलती रहती है
सच वह कितना सहती है
विश्व जगत की प्यास बुझती

किन्तु सदा प्यासी रह जाती
प्यासे अधरों से लेकिन
मुस्कान कभी न हटती है
सच वह कितना सहती है
लूटे कचेहरी या थाने में
भरी सभा या मैखाने में
जैसे लूटना ही जीवन हो
अक्सर तो लुटती रहती है
सच वह कितना सहती है
बनी रही वह अबुझ पहेली
हर कष्टों की रही सहेली
जिसको कोई बूझ न पाया
वह ऐसी अद्भुत शक्ति है
सच वह कितना सहती है
फांसी पर लटकाई जाती
कितनी बार जलाई जाती
जैसे जलना ही जीवन हो
अक्सर तो जलती रहती है
सच वह कितना सहती है
bagheli poetry book gaon gohar by suryabhan kushwaha

https://youtu.be/cINVZtK-OBM