गजल-
अपनो को कभी गॆर,बताया न कीजिये
दिल मे नही जगह,तो सताया न कीजिये।
आंखों में बसा लीजिए, काजल ही मानकर
आंसू के साथ इनको,बहाया न कीजिये
आंसू के साथ इनको,बहाया न कीजिये
ऎसे भला जलाकर नफरत की आग पर
ताली मजे से बॆठ, बजाया न कीजिये
ताली मजे से बॆठ, बजाया न कीजिये
माना तुम्हारे जॆसे ऒकात नही उनकी
लेकिन कभी अहसास, कराया न कीजिये
लेकिन कभी अहसास, कराया न कीजिये
यह भी तो परिंदे है, आगन की नीम के
दाना नही तो डाल, हिलाया न कीजिये
दाना नही तो डाल, हिलाया न कीजिये
आखो मे आखे डाल इकबार देखिए
कुत्तो की तरह घर से ,भगाया न कीजिये
कुत्तो की तरह घर से ,भगाया न कीजिये
रिश्तों को रखे दिल में,हरदम सहेज कर
इक पल के लिए इसको,हटाया न कीजिये ।
इक पल के लिए इसको,हटाया न कीजिये ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें