यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 16 जून 2018
शुक्रवार, 15 जून 2018
बघेली कविता ~ सूर्यभान कुशवाहा
हमारे भइया जी
बहुतै है हुशियार,हमारे भइया जी
एकदम पैनी धार,हमारे भइया जी।
-----------------------------------------
-----------------------------------------
दिन मे बैठे रोज,तरइया गिनते रहते
इतने बड़े तोखार,हमारे भइया जी
------------------------------------------
कल तक तरस रहे भइया जी मट्ठा को
------------------------------------------
कल तक तरस रहे भइया जी मट्ठा को
अब रहे मलाई झार,हमारे भइया जी
---------------------------------------------
स्कूलों की चौखट तक न छुए कभी भी
---------------------------------------------
स्कूलों की चौखट तक न छुए कभी भी
इंग्लिश रहते झाड़ ,हमारे भइया जी
-------------------------------------------
टूटी रही मडइया साहब,कुत्ते लोटें
-------------------------------------------
टूटी रही मडइया साहब,कुत्ते लोटें
बनी हवेली चार,हमारे हमारे भइया जी
----------------------------------------------
सारे नरदा रोड गली बीमार पड़े है
----------------------------------------------
सारे नरदा रोड गली बीमार पड़े है
पइसा रहे डकार,हमारे भइया जी
-------------------------------------------
कल तक बेटा गुटका सोटे,घूम रहे थे
-------------------------------------------
कल तक बेटा गुटका सोटे,घूम रहे थे
हो गये ठेकेदार ,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
टुटही सइकल के गेटर को तार नही थी
--------------------------------------------
टुटही सइकल के गेटर को तार नही थी
चढ़े मारूति कार,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
जहां झोपड़ी के सीने बुल्डोजर चलता
--------------------------------------------
जहां झोपड़ी के सीने बुल्डोजर चलता
हंसे ठहाका मार,हमारे भइया जी
--------------------------------------------
लोकतंत्र का मजा लूटते घूम रहे
--------------------------------------------
लोकतंत्र का मजा लूटते घूम रहे
सुनते कहां गुहार ,हमारे भइया जी
------------------------------------------
वाह वाह कुरसी की माया,गजब हो गयी
------------------------------------------
वाह वाह कुरसी की माया,गजब हो गयी
करते जय जय कार, हमारे भइया जी
---------------------------------------------
अपनी चिंता जनता साहब ,खुद ही जानें
सोते टांग पसार , हमारे भइया जी।
--------------------------------------------------
- सूर्यभान कुशवाहामो. 9827751120
शनिवार, 12 मई 2018
आने लगा चुनाव -
----------------------------
----------------------------
जल्दी जल्दी रोड बनाओ, आने लगा चुनाव।
मिट्टी मे डामर पुतवाओ,आने लगा चुनाव।
कहीं हकीकत दिख न जाए,करो न देरी तुम
आखो में सपनें दिखलाओ,आने लगा चुनाव।
ईद दीवाली क्रिसमस डे को मिलने मत देना
हर आगन दीवाल बनाओ,आने लगा चुनाव।
किस जाति की कितनी बोटे,गणित भिड़ाओ तुम
जाकर थोड़ा तेल लगाओ,आने लगा चुनाव।
दिखे झोपड़ी सीधे घुसना,देरी मत करना
बासी रोटी भोग लगाओ,आने लगा चुनाव।
मौका बहुत सही है भाई,कसर नही रहने देना
पत्थर मे भी पेड़ उगाओ,आने लगा चुनाव।
राजनीति मे सब जायज है,शर्म अरे क्यो करते हो
उल्टे सीधे काम कराओ,आने लगा चुनाव
तुमको सबक कुछ पता है भाई,जनता कितनी भूखी है
बस थोड़ा रोटी दिखलाओ,आने लगा चुनाव।
उठो चलो उस बस्ती मे तुम,जनता बेहद प्यासी है
बोतल बाटों प्यास बुझाओ,आने लगा चुनाव।
कुर्सी केवल अंतिम सच है,बाकी सब तो झूठा है
अपना हिन्दुस्तान बनाओ,आने लगा चुनाव।
- सूर्यभान कुशवाहा
मो- 9827751120
मो- 9827751120
बुधवार, 7 मार्च 2018
" हास्य गीत"
------------------
घर मे नही चावल, घर मे नही आटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल पे डाटा।।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल पे डाटा।।
*****************************
दादू के फटे पैन्ट, झकिया से दिखे पांव
दुपहर सी जिंदगी,मिले नही कभी छांव।।
कक्का जी लकालक्क,काकी है भांटा।
कक्का जी भरा रहे मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
दुपहर सी जिंदगी,मिले नही कभी छांव।।
कक्का जी लकालक्क,काकी है भांटा।
कक्का जी भरा रहे मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
बिजली का बिल भरे,एक बरस बीते
कटी पड़ी लाइट, अंधेरे मे जीते
उनके घर चार्ज करें, करॆ नही घाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~
कटी पड़ी लाइट, अंधेरे मे जीते
उनके घर चार्ज करें, करॆ नही घाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~
बहुतै पसंद इन्हे , महुआ महरानी
सुबह शाम छानी, दुपहरिया मे छानी
काकी जी लेत खबर,खीच खीच चाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।।
~~~~~~~~~~~~~~~~
सुबह शाम छानी, दुपहरिया मे छानी
काकी जी लेत खबर,खीच खीच चाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।।
~~~~~~~~~~~~~~~~
जबसे ले आया , मोबाइल अंबानी
तबसे तो बिके जात छप्पर औ छानी
चूस चूस जनता को,काट रहे लाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तबसे तो बिके जात छप्पर औ छानी
चूस चूस जनता को,काट रहे लाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रात दिना कुचुर कुचुर हाथ लिये गूलें
बिसर गये भूख प्यास,पागल से झूलें
बार बार बदले सिम एयर टेल,टाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~
बिसर गये बैठक बिसर गये यारी
जाने क्या सीख रहे ये दुनिया दारी।
काकी के गले फसे मछली सा काटा।
कक्काजी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
बिसर गये भूख प्यास,पागल से झूलें
बार बार बदले सिम एयर टेल,टाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~
बिसर गये बैठक बिसर गये यारी
जाने क्या सीख रहे ये दुनिया दारी।
काकी के गले फसे मछली सा काटा।
कक्काजी भरा रहे,मोबाइल मे डाटा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
"सूर्यभान" कहे अरे सुधर जाव काका
बंद करो इधर उधर ताका ऒ झांका
लड़को की खेती मे करो नही घाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल पे डाटा।।
बंद करो इधर उधर ताका ऒ झांका
लड़को की खेती मे करो नही घाटा।
कक्का जी भरा रहे,मोबाइल पे डाटा।।
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018
---- : गीत : ----
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के,
मिलना अब दुसवार हो गये।
सूनी सूनी गलियां हो गयी
फीके सब त्योहार हो गये।
मिलना अब दुसवार हो गये।
सूनी सूनी गलियां हो गयी
फीके सब त्योहार हो गये।
*********************
चले बयार फागुनी देखो
टेसू फूल बुलाते हैं।
ओढ पितांबर धानी चूनर,
मस्त खेत लहराते हैं।
बूढ़ा बरगद छोड़ अकेले
शहरों मे सरदार हो गये।।
**********************
टेसू फूल बुलाते हैं।
ओढ पितांबर धानी चूनर,
मस्त खेत लहराते हैं।
बूढ़ा बरगद छोड़ अकेले
शहरों मे सरदार हो गये।।
**********************
रमुआ अब रत्नेश हो गया
दिल्ली में जा रहता है।
बिसर गया है छानी छप्पर
मेरा मन यह कहता है।
पथराई अम्मा की आंखें,
बाबू के दिन चार हो गये।
**********************
दिल्ली में जा रहता है।
बिसर गया है छानी छप्पर
मेरा मन यह कहता है।
पथराई अम्मा की आंखें,
बाबू के दिन चार हो गये।
**********************
अगनाई मे नीम की छइयां
देखो तुझे बुलाती हैं।
यादों मे आमो की डाली
अब भी तुझे झुलाती है।
पल पल तुझको गाँव बुलाता
तेज नदी की धार हो गये।
****************
देखो तुझे बुलाती हैं।
यादों मे आमो की डाली
अब भी तुझे झुलाती है।
पल पल तुझको गाँव बुलाता
तेज नदी की धार हो गये।
****************
फागुन की मद मस्त फिजाये
देखो तुझे बुलाती है।
रंग अबीर लिये पिचकारी
होली तुझे बुलाती है।
आजा रंग जमेगा राजा
कितने फागुन पार हो गये।
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के
मिलना अब दुस्वार हो गये।
देखो तुझे बुलाती है।
रंग अबीर लिये पिचकारी
होली तुझे बुलाती है।
आजा रंग जमेगा राजा
कितने फागुन पार हो गये।
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के
मिलना अब दुस्वार हो गये।
*************************
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
https://youtu.be/cINVZtK-OBM










