'' अच्छे दिन"
भूखे बढे़ जाओ तुम प्यासे बढ़े जाओ तुम
आफतो सारे तुम पहाड़ चढ़ जाओगे
तन को न देखो तुम मन को न देखो तुम
एक हड्डी से ही तुम इतिहास गढ़ आओगे
बच्चे भूखे सोते है वे रात भर रोते है
बीबी से न पूछो तुम कैसे दिन होते है
सीने से लगाके अपने छौनों को दुलारती है
लगता इन्हे है यही अच्छे दिन होते हैं।
***************************************
महलों के बाबू जरा वक्त तो निकलो तुम
एक पल को तो मेहमान बन आओ न
आंखो से हटाके तुम गुमानी के चश्में को
जिन्दगी की एक हकीकत देख जाओ न
कहां कैद कर लिए रोशनी बताओ तुम
अब तो अंधेरे में घुटन लगने लगती है
अमन चैन सपने की बाते लगती है अब
आशा की किरन जरा दिल में जलाओ तुम
भूखे बढे़ जाओ तुम प्यासे बढ़े जाओ तुम
आफतो सारे तुम पहाड़ चढ़ जाओगे
तन को न देखो तुम मन को न देखो तुम
एक हड्डी से ही तुम इतिहास गढ़ आओगे
बच्चे भूखे सोते है वे रात भर रोते है
बीबी से न पूछो तुम कैसे दिन होते है
सीने से लगाके अपने छौनों को दुलारती है
लगता इन्हे है यही अच्छे दिन होते हैं।
***************************************
महलों के बाबू जरा वक्त तो निकलो तुम
एक पल को तो मेहमान बन आओ न
आंखो से हटाके तुम गुमानी के चश्में को
जिन्दगी की एक हकीकत देख जाओ न
कहां कैद कर लिए रोशनी बताओ तुम
अब तो अंधेरे में घुटन लगने लगती है
अमन चैन सपने की बाते लगती है अब
आशा की किरन जरा दिल में जलाओ तुम
