आने लगा चुनाव -
----------------------------
----------------------------
जल्दी जल्दी रोड बनाओ, आने लगा चुनाव।
मिट्टी मे डामर पुतवाओ,आने लगा चुनाव।
कहीं हकीकत दिख न जाए,करो न देरी तुम
आखो में सपनें दिखलाओ,आने लगा चुनाव।
ईद दीवाली क्रिसमस डे को मिलने मत देना
हर आगन दीवाल बनाओ,आने लगा चुनाव।
किस जाति की कितनी बोटे,गणित भिड़ाओ तुम
जाकर थोड़ा तेल लगाओ,आने लगा चुनाव।
दिखे झोपड़ी सीधे घुसना,देरी मत करना
बासी रोटी भोग लगाओ,आने लगा चुनाव।
मौका बहुत सही है भाई,कसर नही रहने देना
पत्थर मे भी पेड़ उगाओ,आने लगा चुनाव।
राजनीति मे सब जायज है,शर्म अरे क्यो करते हो
उल्टे सीधे काम कराओ,आने लगा चुनाव
तुमको सबक कुछ पता है भाई,जनता कितनी भूखी है
बस थोड़ा रोटी दिखलाओ,आने लगा चुनाव।
उठो चलो उस बस्ती मे तुम,जनता बेहद प्यासी है
बोतल बाटों प्यास बुझाओ,आने लगा चुनाव।
कुर्सी केवल अंतिम सच है,बाकी सब तो झूठा है
अपना हिन्दुस्तान बनाओ,आने लगा चुनाव।
- सूर्यभान कुशवाहा
मो- 9827751120
मो- 9827751120

