---- : गीत : ----
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के,
मिलना अब दुसवार हो गये।
सूनी सूनी गलियां हो गयी
फीके सब त्योहार हो गये।
मिलना अब दुसवार हो गये।
सूनी सूनी गलियां हो गयी
फीके सब त्योहार हो गये।
*********************
चले बयार फागुनी देखो
टेसू फूल बुलाते हैं।
ओढ पितांबर धानी चूनर,
मस्त खेत लहराते हैं।
बूढ़ा बरगद छोड़ अकेले
शहरों मे सरदार हो गये।।
**********************
टेसू फूल बुलाते हैं।
ओढ पितांबर धानी चूनर,
मस्त खेत लहराते हैं।
बूढ़ा बरगद छोड़ अकेले
शहरों मे सरदार हो गये।।
**********************
रमुआ अब रत्नेश हो गया
दिल्ली में जा रहता है।
बिसर गया है छानी छप्पर
मेरा मन यह कहता है।
पथराई अम्मा की आंखें,
बाबू के दिन चार हो गये।
**********************
दिल्ली में जा रहता है।
बिसर गया है छानी छप्पर
मेरा मन यह कहता है।
पथराई अम्मा की आंखें,
बाबू के दिन चार हो गये।
**********************
अगनाई मे नीम की छइयां
देखो तुझे बुलाती हैं।
यादों मे आमो की डाली
अब भी तुझे झुलाती है।
पल पल तुझको गाँव बुलाता
तेज नदी की धार हो गये।
****************
देखो तुझे बुलाती हैं।
यादों मे आमो की डाली
अब भी तुझे झुलाती है।
पल पल तुझको गाँव बुलाता
तेज नदी की धार हो गये।
****************
फागुन की मद मस्त फिजाये
देखो तुझे बुलाती है।
रंग अबीर लिये पिचकारी
होली तुझे बुलाती है।
आजा रंग जमेगा राजा
कितने फागुन पार हो गये।
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के
मिलना अब दुस्वार हो गये।
देखो तुझे बुलाती है।
रंग अबीर लिये पिचकारी
होली तुझे बुलाती है।
आजा रंग जमेगा राजा
कितने फागुन पार हो गये।
पढे़ लिखे क्या गाँव के लड़के
मिलना अब दुस्वार हो गये।
*************************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें