"अस्पताल मे रहता हूं"
रहा वेदना के करीब मॆ
पढता आंसू की परिभाषा
हर निराश मन को देता मॆ
जीवन जीने की अभिलाषा
अपने गम को धता बताकर
उनके गम मे बहता हूं
मॆ अस्पताल मे रहता हूं।
घर मे अम्मा खांस रही है
जीने की भी आश नही है
बाबूजी खटिया मे सड़ते
रातो दिन बस बड़ बड़ करते
जब आता है फोन कभी भी
कल आऊगा बस कहता हूं।
मॆ अस्पताल मे रहता हूँ ।
खुशियाँ देखा दुख को देखा
आंखो मे कोहरे को देखा
बेवस ऒ लाचारी देखा
बढ़ती रोज बीमारी देखा
सुख दुख के सागर मे मॆ बस
गोते खाता रहता हूं
मॆ अस्पताल मे रहता हूं।
बेतन की तो बात नही हॆ
कर्म करो बस बात सही हॆ
सारा जीवन दाव लगाना
समझो अपना धर्म यही है
आंखो से आंसू के जैसे
बस धीरे धीरे बहता हू
मॆ अस्पताल मे रहता हूं।
अपनी पीडा कॊन सुनेगा
गूगा बहरा मॊन सुनेगा?
जिनके पेट भरे है साथी
फूल रहे है जॆसे हाथी
रोटी की कीमत क्या समझे
क्या जाने मानव की पीड़ा
घुटना ही बस जीवन अपना
पल पल घुटता रहता हूं
मॆ अस्पताल मे रहता हूं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें