गजल
जमाना उनका है
चुप रह मेरे यार,जमाना उनका है
बैठो आंखे फाड़,जमाना उनका है
गुदड़ी मे छुप घी खाते है खानें दो
देना नहीं उघार,जमाना उनका है
बस बदली तस्वीर ,निहारो आंखो से
मारो नहीं गुहार ,जमाना उनका है
बस विकास की गंगा का गुणगान करो
तुम भी बह लो धार,जमाना उनका है
सच कहने का भाव यहा ले लेना साथी
मिलता नही उधार,जमाना उनका है
अगर जमाने मेरहना है, रहना सीखो
कर लो अभी सुधार ,जमाना उनका है
- सूर्यभान कुशवाहा,सतना,मध्य प्रदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें