जय बोलो सरकार की
भूख गरीबी और बेकारी बढ़ते भ्रष्टाचार की
जय बोलो जय जय जय बोलो जय बोलो सरकार की।।
अच्छे दिन आ गये देख लो होते रोज घोटाले
सच के मुह पर जड़े हुए है भारी भरकम ताले
ऊपर वाले मौज उड़ाते नीचे पड़ते लाले
दाग देख लो दिल में इनके मन के कितने काले
व्यापम के पचड़े में फंसते बेवस औ लाचार की
जय बोलो जय जय जय बोलो जय बोलो सरकार की।।
भाषण में राशन मिलता है जी जीभर कर खाओ
आश्वासन से भूख मिटा कर सत्ता के गुण गाओ
अधियारे में रात काट कर अटलज्योति गुण गाओ
मच्छर के इंजेक्सन लेकर सारा तन खुजलाओ
अच्छे दिन आ गये सोच लो गुण गाओ करतार की
जय बोलो जय जय जय बोलो जय बोलो सरकार की।।
महगाई डस रही निरंतर अपना फन फैलाये
हर गरीब के घर में बैठी देखो पांव जमाये
चाट गई सब्जी भाजी सब फूला पेट डकारे
जनता अनशन करे बिचारी नाहक ही मुंह फारे
भूखे पेट लगाते नारे बेवस औ लाचार की
जय बोलो जय जय जय बोलो जय बोलो सरकार की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें