सियासत के दोहे
1
फागुन के फीके हुए लगे गुलाबी रंग
आहिस्ता चढ़ने लगा गजब चुनावी रंग
1
फागुन के फीके हुए लगे गुलाबी रंग
आहिस्ता चढ़ने लगा गजब चुनावी रंग
2
भाषण नारो से सजी रंगीली दुकान
चीपों जैसे राग से,खूब पक रहे कान
3
भाषण नारो से सजी रंगीली दुकान
चीपों जैसे राग से,खूब पक रहे कान
3
जनता लगती है इन्हे अपने माई बाप
चाहे लुटिया बोर दे, चाहे धो दे पाप
4
घूमें कैसे पहन कर कुर्ता रंग सफेद
होशियारी है आपकी समझे इनके भेद
5
घूमें कैसे पहन कर कुर्ता रंग सफेद
होशियारी है आपकी समझे इनके भेद
5
लगी सियासी बाग में कोयल देने कूक
जरा सोच कर न्याय का मंतर देना फूंक
6
कई जगह ऐसे दिखा खूब गजब अंधेर
कुत्ते भी कहनें लगे अब अपनें को शेर
कई जगह ऐसे दिखा खूब गजब अंधेर
कुत्ते भी कहनें लगे अब अपनें को शेर
7
कौओ को दिखने लगा अपने भीतर मोर
कहते हैं राजा समझ और लगा दे जोर
8
कौओ को दिखने लगा अपने भीतर मोर
कहते हैं राजा समझ और लगा दे जोर
8
वे जिनको माने रहे एक चुटकी की धूल
आते उनके पास जब सुध आती है भूल
9
खूब हवा में बन रहे रोज हवाई पूल
अरे आप भी हो गये ठण्डे ठण्डे कूल
खूब हवा में बन रहे रोज हवाई पूल
अरे आप भी हो गये ठण्डे ठण्डे कूल
10
वाह वाह तू प्रजातंत्र कैसे कैसे रूप
,
जनता का उपयोग कर नेता बनते भूप
वाह वाह तू प्रजातंत्र कैसे कैसे रूप
,
जनता का उपयोग कर नेता बनते भूप
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें