यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 15 अगस्त 2012

सूर्यभान कुशवाहा जी की एक कविता

कविता
* सच वह कितना सहती है*
*
*
काँटों भरी कटीली राहें
पगडण्डी पथरीली राहें
पावों पर छाले पड़ जाते
किन्तु सदा चलती रहती है
सच वह कितना सहती है
विश्व जगत की प्यास बुझती

किन्तु सदा प्यासी रह जाती
प्यासे अधरों से लेकिन
मुस्कान कभी न हटती है
सच वह कितना सहती है
लूटे कचेहरी या थाने में
भरी सभा या मैखाने में
जैसे लूटना ही जीवन हो
अक्सर तो लुटती रहती है
सच वह कितना सहती है
बनी रही वह अबुझ पहेली
हर कष्टों की रही सहेली
जिसको कोई बूझ न पाया
वह ऐसी अद्भुत शक्ति है
सच वह कितना सहती है
फांसी पर लटकाई जाती
कितनी बार जलाई जाती
जैसे जलना ही जीवन हो
अक्सर तो जलती रहती है
सच वह कितना सहती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://youtu.be/cINVZtK-OBM